Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत फरवरी महीने की राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी है। रांची जिले की 3,87,174 महिलाओं को इस बार 2500 रुपये की बढ़ी हुई दर से भुगतान किया गया है। यह राशि सीधे बैंक खातों में आधार बेस्ड डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।
कुल 96 करोड़ से अधिक का भुगतान: Maiya Samman Yojana
रांची जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि जारी की गई है। गौरतलब है कि जनवरी महीने की किस्त पहले ही दी जा चुकी थी, और अब फरवरी का पैसा भी महिलाओं के हाथ में पहुँच गया है।
प्रखंडवार लाभार्थियों का विवरण (रांची जिला): Maiya Samman Yojana
नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि किस क्षेत्र में कितनी महिलाओं को लाभ मिला है:
| क्षेत्र/प्रखंड | लाभार्थियों की संख्या | क्षेत्र/प्रखंड | लाभार्थियों की संख्या |
| कांके | 31,443 | मांडर | 22,984 |
| सदर शहरी क्षेत्र | 24,686 | सिल्ली | 21,045 |
| बेड़ो | 20,496 | चान्हो | 19,673 |
| रातू | 18,476 | तमाड़ | 18,420 |
| ओरमांझी | 18,092 | बुढ़मू | 17,737 |
| नामकुम | 17,777 | अनगड़ा | 16,607 |
(अन्य क्षेत्रों जैसे हेहल, इटकी, लापुंग, और नगड़ी में भी हजारों महिलाओं को सम्मान राशि प्राप्त हुई है।)
चुनावी वादे पर मुहर
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने वादा किया था कि सरकार बनने पर सम्मान राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह किया जाएगा। सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपने इस वादे को लागू कर दिया है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं में खुशी की लहर है।



