Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खातों में आए 2500 रुपये, फरवरी माह की किस्त हुई जारी

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत फरवरी महीने की राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी है। रांची जिले की 3,87,174 महिलाओं को इस बार 2500 रुपये की बढ़ी हुई दर से भुगतान किया गया है। यह राशि सीधे बैंक खातों में आधार बेस्ड डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।

कुल 96 करोड़ से अधिक का भुगतान: Maiya Samman Yojana

रांची जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि जारी की गई है। गौरतलब है कि जनवरी महीने की किस्त पहले ही दी जा चुकी थी, और अब फरवरी का पैसा भी महिलाओं के हाथ में पहुँच गया है।

प्रखंडवार लाभार्थियों का विवरण (रांची जिला): Maiya Samman Yojana

नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि किस क्षेत्र में कितनी महिलाओं को लाभ मिला है:

क्षेत्र/प्रखंड लाभार्थियों की संख्या क्षेत्र/प्रखंड लाभार्थियों की संख्या
कांके 31,443 मांडर 22,984
सदर शहरी क्षेत्र 24,686 सिल्ली 21,045
बेड़ो 20,496 चान्हो 19,673
रातू 18,476 तमाड़ 18,420
ओरमांझी 18,092 बुढ़मू 17,737
नामकुम 17,777 अनगड़ा 16,607

(अन्य क्षेत्रों जैसे हेहल, इटकी, लापुंग, और नगड़ी में भी हजारों महिलाओं को सम्मान राशि प्राप्त हुई है।)

चुनावी वादे पर मुहर

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने वादा किया था कि सरकार बनने पर सम्मान राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह किया जाएगा। सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपने इस वादे को लागू कर दिया है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़े: Iran-USA Conflict: Donald Trump का ‘ईरान मिशन’: क्या परमाणु ठिकानों पर कब्जे की है तैयारी?

Exit mobile version