HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

धनबाद: मुख्यमंत्री Hemant Soren और कल्पना सोरेन ने डॉ. बुद्धदेव महतो को दी श्रद्धांजलि

​धनबाद: ​झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और उनकी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को धनबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां पूर्व विधायक श्री आनंद महतो के सुपुत्र दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

​बलियापुर स्थित आवास पर दी सांत्वना: Hemant Soren

​मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन धनबाद के बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित पूर्व विधायक आनंद महतो के पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया।  उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री और विधायक ने पूर्व विधायक आनंद महतो एवं अन्य परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

​सामाजिक और राजनीतिक जुड़ाव: Hemant Soren

​डॉ. बुद्धदेव महतो का आकस्मिक निधन स्थानीय समाज और परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री का इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना उनके और पूर्व विधायक आनंद महतो के बीच के पुराने और प्रगाढ़ संबंधों को दर्शाता है। इस मौके पर जिले के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

 

 

ये भी पढ़े: Bihar News: नक्सल मुक्त बिहार की ओर बड़ा कदम, 25 साल से फरार 3 लाख के इनामी सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button