लातेहार: Jharkhand Police को नक्सल विरोधी अभियान में बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लातेहार में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के दो बड़े उग्रवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
आज दिनांक 12.11.25 को JJMP उग्रवादी संगठन के 5 लाख के इनामी सब जोनल कमांडर ब्रर्जेश यादव उर्फ राकेश जी जिनके उपर विभिन्न थानों में 10 से भी अधिक गंभीर मामले दर्ज है एवं एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित लोहरा ने IG पलामू प्रमंडल श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,(1/2) pic.twitter.com/nr4gz3ldkX
— Latehar Police (@LateharPolice) November 12, 2025
सरेंडर करने वालों में 5 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी ब्रजेश यादव और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा शामिल हैं।
Jharkhand: पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत
दोनों उग्रवादियों ने बुधवार को लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। इस मौके पर पलामू के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर मौजूद थे।
पुलिस अधिकारियों ने दोनों को माला पहनाकर मुख्यधारा में लौटने पर उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने इस सरेंडर को एक “अच्छा संदेश” बताते हुए कहा कि यह अन्य भटके हुए उग्रवादियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करेगा।



