TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

CM Hemant Soren ने 19 नवचयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

राज्य के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता दोहराई, पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

रांची: CM Hemant Soren ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत नवचयनित 19 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर उन्होंने झारखंड पर्यटन और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेटीडीसी) के लोगो और वेबसाइट का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास उनकी प्रतिबद्धता है और नियुक्तियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

नव नियुक्तियों को मिला संदेश

CM Hemant Soren ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों की भूमिका शहरों में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा और सेवा देने में बहुत महत्वपूर्ण होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों का व्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास आज की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि शहरों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए कदम: CM Hemant Soren

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को दुनिया के सामने लाने का प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से पर्यटन विभाग से जुड़े नए लोगो और वेबसाइट का अनावरण किया गया है, जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसका सीधा फायदा स्थानीय लोगों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

  • नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए चयनित 19 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला।
  • झारखंड पर्यटन और जेटीडीसी के नए लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।
  • कलाकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए ‘सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली’ (CTMS) एप्लिकेशन का शुभारंभ हुआ।
  • झारखंडी व्यंजनों पर आधारित पुस्तक “SAVOURING JHARKHAND” का विमोचन किया गया।

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button