
रांची: Vinod Pandey: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास द्वारा हेमंत सरकार पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
प्रेस बयान :
————-रघुवर सरकार में कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए ग्राम सभाओं को दरकिनार किया गया :
रघुवर दास को पहले अपने कार्यकाल के भ्रष्टाचार, सीएनटी-एसपीटी उल्लंघन और कॉरपोरेट परस्ती का हिसाब देना चाहिए।
◆ सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा नेताओं की आदत… pic.twitter.com/GNNo62AFtt
— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) September 10, 2025
झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा नेता झूठ और दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने रघुवर दास से अपने कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार, सीएनटी-एसपीटी उल्लंघन और कॉरपोरेटपरस्ती का हिसाब देने को कहा।
Vinod Pandey News: भाजपा पर पेसा कानून की अनदेखी का आरोप
विनोद पांडेय ने सवाल किया कि अगर रघुवर दास आदिवासियों के इतने हितैषी थे, तो उनकी सरकार ने पेसा (PESA) कानून को लागू करने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए ग्राम सभाओं को दरकिनार किया गया। पांडेय ने पूछा कि रघुवर दास यह बताएं कि उनके समय में कितने ग्राम सभाओं से राय लेकर खनन पट्टे दिए गए थे।
Vinod Pandey News: हेमंत सरकार की प्रतिबद्धता
विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पेसा नियमावली पर गंभीरता से काम कर रही है और सभी तबकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि हेमंत सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है, जबकि भाजपा केवल आरोप लगा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय ने भी कई बार भाजपा के शासनकाल की खामियों पर टिप्पणी की है।
Vinod Pandey News: नगर निकाय चुनाव और लोकतंत्र पर कटाक्ष
नगर निकाय चुनाव पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा की नीयत ही पिछड़ों को उचित प्रतिनिधित्व देने की नहीं रही है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल टेस्ट का पालन किए बिना चुनाव कराने का दबाव डालकर भाजपा ने अपना पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा उजागर किया है।
पांडेय ने भाजपा पर लोकतंत्र को सिर्फ सत्ता पाने का जरिया समझने का आरोप लगाया, जबकि झामुमो सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी, क्योंकि उसने देखा है कि कैसे भाजपा ने उनके अधिकारों को दबाने का काम किया।
यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग



