HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM और राज्यपाल ने शहीद अग्निवीर नीरज चौधरी को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा

रांची, झारखंड: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और CM Hemant Soren ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल और CM ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया

शहीद नीरज कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर उनके गृह राज्य पहुंचा, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

CM

नीरज कुमार चौधरी देवघर जिले के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे और वे देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button