TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिशोम गुरु Shibu Soren को श्रद्धांजलि दी

नेमरा (रामगढ़) में राज्यपाल ने दिवंगत शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जताई संवेदना

Ranchi: झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु Shibu Soren के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुंचे।

वहां उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन्होंने शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री और परिवार के प्रति ढाढ़स बंधाया, ग्रामवासियों से भी की मुलाकात

राज्यपाल ने इस दुख की घड़ी में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ग्रामवासियों से भी मिलकर उनका साहस बढ़ाया और दुःख में सहभागी बने।

दिशोम गुरु Shibu Soren: जनजातीय अस्मिता और समाज सेवा के आदर्श

राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन लोकसभा में लंबे समय तक साथ कार्य करते रहे, जिससे वे उन्हें निकट से जानते थे। उनका जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार एवं सामाजिक उत्थान को समर्पित था। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे और सदैव समाज को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहते थे।

दिशोम गुरु Shibu Soren के निधन को सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति बताया

राज्यपाल ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

 

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button