TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

CM Hemant Soren के नेतृत्व में नियुक्तियों का सिलसिला जारी

नगर विकास विभाग में 289 पदों पर नियुक्ति, नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Ranchi: राज्य में बड़े पैमाने पर सरकारी नियुक्तियों के क्रम में आज CM Hemant Soren ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

CM Hemant Soren News: विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की गईं:

  • गार्डेन अधीक्षक – 9 पद
  • भेटनरी ऑफिसर – 8 पद
  • सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर – 12 पद
  • सेनेटरी सुपरवाइजर – 42 पद
  • राजस्व निरीक्षक – 174 पद
  • विधि सहायक – 44 पद

शहरी एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर:

“सरकार झारखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।”

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव:

“हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हम राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।”

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार:

“शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है, और सरकार निकायों के प्रबंधन को और प्रभावी बनाने का प्रयास कर रही है। नियुक्त नवनियुक्त कर्मियों से अपेक्षा है कि वे अपनी भूमिका को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।”

CM Hemant Soren News: नगर विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्य सचिव अलका तिवारी:

“झारखंड की एक चौथाई आबादी शहरी क्षेत्रों में निवास करती है। शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने और शहरी चुनौतियों का समाधान करने के लिए तकनीकी दक्षता वाले कर्मियों की आवश्यकता है।”

Hemant Soren

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार:

“सरकार निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है। आज नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।”

नियुक्तियों से युवाओं को मिल रहा रोजगार

हेमन्त सरकार 2.0 के तहत अब तक नगर विकास एवं आवास विभाग में 491 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इन नियुक्तियों से राज्य में सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, निदेशक सुडा श्री अमित कुमार, अपर सचिव श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: मोकामा गोलीकांड: बाहुबली Anant Singh को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button