HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के प्रतिनिधि मंडल ने CM से की भेंट, महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण

CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को 31 जनवरी से मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

CM Hemant Soren news: महोत्सव में झारखंड की सभी 32 जनजातीय समुदायों की भागीदारी होगी

प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस महोत्सव में झारखंड की सभी 32 जनजातीय समुदायों की भागीदारी होगी। महोत्सव में राज्य की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

CM ने महोत्सव के आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं और कहा कि झारखंड की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों का सरकार पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने इस महोत्सव को राज्य के लिए गौरव का अवसर बताते हुए इसे भव्य और सफल बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति की श्रीमती नीलम बिरुली, श्री अमित तिर्की, श्री कमिश्नर मुंडा, और श्री बबुआ मुंडा समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar: डीईओ के घर से नकदी का पहाड़, गिनती में लगा घंटों का समय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button