HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM Hemant Soren से ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, कोलकत्ता डॉ एन्ड्रयु फ्लेमिंग ने मुलाकात की

CM Hemant Soren को यूनाइटेड किंगडम सरकार से यूनाइटेड किंगडम आने का आमंत्रण

Ranchi: CM Hemant Soren से आज झारखंड विधान-सभा कक्ष में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, कोलकत्ता डॉ एन्ड्रयु फ्लेमिंग ने मुलाकात की।

डॉ एन्ड्रयु फ्लेमिंग ने CM हेमन्त सोरेन को यूके आने हेतु सादर आमंत्रित किया

डॉ एन्ड्रयु फ्लेमिंग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यूके सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को यूके आने हेतु सादर आमंत्रित किया। मालूम हो कि यूके सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस एंड ट्रेड की तरफ से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यूनाइटेड किंगडम आने हेतु आमंत्रित किया गया है।

CM

पारस्परिक सहयोग के साथ आगे बढ़ने हेतु झारखण्ड तत्पर है: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने यूके सरकार द्वारा दिए आमंत्रण पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारस्परिक सहयोग के साथ आगे बढ़ने हेतु झारखण्ड तत्पर है। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर ने झारखण्ड सरकार द्वारा चेवेनिंग-मरंग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना की सराहना की। मुलाकात के दौरान शिक्षा खासकर गर्ल्स एडुकेशन के साथ-साथ खेल, पर्यटन, क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल माइनिंग इत्यादि जैसे क्षेत्रों पर पारस्परिक सहयोग के साथ विकास और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

CM

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन ऑफिस के श्री अरूणाभ भट्टाचार्य एवं श्री अमित सेनगुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

CM

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BHAJAN LAL SHARMA होंगे राजस्थान के अगले CM, वसुंधरा राजे ने रखा नाम का प्रस्ताव

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button