HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने डुमरी के मतदाताओं का जताया आभार

कहा ..चुनाव हारे हैं मैदान नही

Dumri: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी ने डुमरी के मतदाताओं का एन डी ए गठबंधन को बढ़ चढ़कर समर्थन देने केलिए आभार प्रकट किया।

एन डी ए चुनाव हारा है लेकिन मैदान नहीं: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि एन डी ए चुनाव हारा है लेकिन मैदान नहीं। डुमरी उपचुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है। चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि यह हेमंत सरकार की पराजय और तुष्टिकरण की जीत है।

Babulal Marandi

श्री मरांडी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और प्रयास के कारण ही एन डीए प्रत्याशी को 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट प्राप्त हुए। वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।

हेमंत सरकार की पूरी मशीनरी मतदाताओं को डराने धमकाने में जुटी रही: Babulal Marandi

कहा कि हेमंत सरकार की पूरी मशीनरी मतदाताओं को डराने धमकाने में जुटी रही। कार्यकर्ताओं का अपहरण किया गया। घरों में छापामारी की गई। धनबल का भरपूर प्रयोग हुआ फिर भी जनता ने राज्य सरकार की नाकामियों पर कड़ा प्रहार किया है।

babulal marandi Dumri Bypoll

उन्होंने कहा कि भाजपा और एन डी ए कार्यकर्ता हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार,अपराध,लूट झूठ और विफलताओं को लगातार उजागर करेंगे। हम चैन से तब तक नही बैठेंगे जब तक हेमंत सरकार को राज्य से उखाड़ नही फेकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button