HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP: शंखनाद अभियान सफल बनाएं सोशल मीडिया के कार्यकर्ता – कर्मवीर सिंह

सोशल मीडिया के प्रशिक्षण में बोले प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह

Ranchi: BJP प्रदेश कार्यालय में शंखनाद अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में पूरे राज्य से ज़िलों के आईटी व सोशल मीडिया के संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित थे।

BJP: झारखण्ड के लिए 2024 चुनावी वर्ष है: कर्मवीर सिंह

कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि व सामूहिक वन्दे मातरम् के गायन से हुआ। प्रशिक्षण में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में सूचना का सबसे तीव्र माध्यम है। कहा कि झारखण्ड के लिए 2024 चुनावी वर्ष है।

आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव से पहले राज्य से लेकर मंडल स्तर तक मशीनरी की क्षमता और महत्व को ध्यान में रखते हुए अपने ऑन-ग्राउंड सोशल मीडिया नेटवर्क का विस्तार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि लोकसभा औऱ विधानसभा में झारखण्ड में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

BJP: लक्ष्य 2024 के लिए सोशल मीडिया निभाएगा अहम भूमिका – अमित मालवीय

आईटी व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख श्री अमित मालवीय ने वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण को संबोधित किया। उन्होंने शंखनाद अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया विभाग की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके लाभ फैलाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हज़ारीबाग़ सांसद श्री जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के अनुप्रयोग पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार की विफलताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन को बताने का भी दिशानिर्देश दिया।

BJP: 6 शहरों में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन आयोजित की जाएगी: बालमुकुंद सहाय

प्रदेश महामंत्री सह सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी श्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि जिस तरह आज प्रदेश में कार्यशाला हुई है उसी प्रकार सभी ज़िलों में ज़िला स्तरीय कार्यशाला और 6 शहरों (हजारीबाग, रांची, दुमका, जमशेदपुर, धनबाद और पलामू) में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन आयोजित की जाएगी।

BJP

प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से सोशल मीडिया संयोजक श्री राहुल अवस्थी ने पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया व शंखनाद अभियान की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया।

BJP: झारखण्ड भाजपा की वेबसाइट पर एक लिंक व व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया गया

इस दौरान सोशल मीडिया वारियर्स अभियान की शुरुआत की गई। इसके लिए झारखण्ड भाजपा की वेबसाइट पर एक लिंक व व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया गया। इसके माध्यम से प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया पर सक्रिय वालंटियर्स को जोड़कर अपने अभियान को गति देने की कोशिश करेगी।

BJP

कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक विवेक विकास ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया प्रदेश टोली की सदस्य श्रीमती प्रियंका रंजन के द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button