PM Modi के नेतृत्व में झारखंड के 57 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा: अश्विनी वैष्णव
admin
रांची: रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड के 57 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा।
रेलवे की परियोजनाओं में राज्य सरकार का भी सहयोग अपेक्षित होता है: अश्विनी वैष्णव
रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रांची रेलवे स्टेशन पीस का स्टेशन और मुरी स्टेशन समेत झारखंड के 57 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास का बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने पर खासा जोर दिया जा रहा है इस कड़ी में झारखंड में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे की परियोजनाओं में राज्य सरकार का भी सहयोग अपेक्षित होता है।
राज्य सरकार सहयोग करें ताकि झारखंड का विकास संभव हो सके: अश्विनी वैष्णव
भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य कई मुद्दों पर राज्य सरकार सहयोग करें ताकि झारखंड का विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास की परिकल्पना पर काम कर रही है इसलिए आज से झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी राज्य और यहां की जनता के हितों को ध्यान में रखकर केंद्रीय योजनाओं में भरपूर सहयोग करना चाहिए।