
Chaibasa: कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन सभा के समापन के अवसर पर Babulal Marandi मौजूद थे।
भाजपा ने झारखंड बनाया है, भाजपा ही झारखंड को संवारेगी!
झामुमो कांग्रेस की अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंक कर झारखंड की उन्नति और प्रगति के लिए संकल्पित जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।
आज चाईबासा में आयोजित परिवर्तन महासभा की झलकियां :#परिवर्तन_यात्रा_झारखंड… pic.twitter.com/HlkCJSzCTS
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 1, 2024
इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है, परिवर्तन होने वाला है। राज्य की गठबंधन सरकार ने पिछले पांच सालों में राज्य की जनता को सिर्फ लूटने का काम किया है। जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड के जंगल, पत्थर और बालू से सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। राज्य में जमीन की हेराफेरी कर सिर्फ लूटने का काम किया है।

350 करोड़ का घोटाला: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने इतना धन कमाया कि उनके नेताओं के घर से 350 करोड़ रुपये का पहाड़ मिला। गठबंधन सरकार के नेताओं के एक नौकर के घर से 35 करोड़ रुपये का बंडल बरामद हुआ है। राज्य सरकार ने इस प्रदेश को पिछले पांच वर्षों तक सिर्फ लूटने का काम किया है। उन्होंने अपील की कि हमें राज्य की इस लूटेरी जेएमएम और कांग्रेस सरकार को बदलना है।
महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया: Babulal Marandi
बाबूलाल मरांडी ने गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी पर कहा कि 2019 में जब चुनाव हुए थे, तब हेमंत सोरेन ने कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी, तो गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देंगे। यह वादा हेमंत सोरेन ने किया था, भाजपा ने नहीं। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को चूल्हा खर्च के लिए 2 हजार रुपये देंगे, लेकिन मिला क्या? यदि हेमंत सोरेन यह 2 हजार रुपये दे देते, तो आज महिलाओं के पास 1 लाख 20 हजार रुपये होते, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला।

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को 2500 रुपये पेंशन देने का वादा किया था। यदि यह पैसा दिया गया होता, तो 5 साल में यह 1.5 लाख रुपये हो जाता, लेकिन जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, गरीबों, युवाओं और विधवा महिलाओं को ठगने का काम किया है। हेमंत सोरेन ने ही वादा किया था कि शादी के लिए लड़कियों को सोने का सिक्का देंगे। सोने का सिक्का तो दूर, किसी को चांदी का सिक्का तक नसीब नहीं हुआ।

नौकरी के नाम पर धोखा: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि चुनाव निकट है, इसलिए हेमंत सोरेन 1 हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालकर जनता के बीच चारा डाल रहे हैं। अब हमें हेमंत सोरेन के जाल में नहीं फंसना है। उन्होंने कहा कि 2019 में जब जेएमएम की सरकार बनने वाली थी, तब युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था, और कहा गया था कि यदि नौकरी नहीं देंगे, तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
लेकिन ऐसा हुआ क्या? इस हेमंत सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर हाल ही में उत्पाद सिपाही बहाली में युवाओं को दौड़ाकर उनकी जान ले ली। आज एक घर का जवान बेटा-बेटी मर गया। जेएमएम सरकार ने युवाओं को नौकरी तो नहीं दी, लेकिन मौत जरूर दे दी। इसलिए राज्य की इस भ्रष्टाचार की सरकार को हटाने और झारखंड में विकास करने के लिए यह यात्रा चलती रहेगी, जब तक परिवर्तन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस जनता को ठगती है, लेकिन भाजपा जो कहती है, वह करती है।



