
रांची: Rajesh Thakur: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर राज्य के तमाम जिला मुख्यालयों में महंगाई एवं घरेलू गैस की कीमत मात्र 200 रूपये कम करने के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया।
📍जामताड़ा
पहले लूट – अब छूटघरेलू गैस सिलेंडर में 200₹ की आंशिक छूट और केंद्रीय नीतियों से बढ़ी बेतहाशा महंगाई के खिलाफ जामताड़ा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धरना प्रदर्शन।@avinashpandeinc @RajeshThakurINC @Alamgircongress @INCIndia pic.twitter.com/Kvv40drIZi
— Jharkhand Congress (@INCJharkhand) September 4, 2023
इसी कड़ी में रांची में राजभवन के समक्ष रांची जिला कांग्रेस कमिटी एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में रसोई गैस की कीमतों में मात्र 200 रूपये कटौती के विरूद्ध धरना आयोजित की गई।
जब वोट लगे घटने तो प्रधानमंत्री जी का चुनावी तौफा लगा बंटने: Rajesh Thakur
धरना को संबोधित करते झारखंड प्रदेश कंाग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सौ महीनों की लूट फिर दो सौ की छूट, लगता है भाजपा के कैलेंडर में दस सालों में एक ही बार रक्षाबंधन आता है और भाजपाई धन्यवाद का धारावाहिक चला रहे हैं ये जनता के साथ सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि जब वोट लगे घटने तो प्रधानमंत्री जी का चुनावी तौफा लगा बंटने। साढ़े नौ साल 500 रूपये का सिलंेडर 11 सौ में बेचा गया। आम आदमी की कमर तोड ली गई।
जिसके डीएनए में ही लूट उसकी का नाम एनडीए है: Rajesh Thakur
जब इंडिया गठबंधन का डर सताया तो 200 रूपये की कमी कर जनता के साथ एक बार फिर साजिश रचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसके डीएनए में ही लूट उसकी का नाम एनडीए है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे नौ सालों में रसाई गैस 31.37 करोड एवं उज्ज्वला से 68 करोड से अधिक देश के प्रधानमंत्री ने लूटने का काम किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री को समझ आया हमने जनता को बहुत लूट लिया अब थोडा रियात दे देते हैं। यह कारण है 200 रूपये की कटौती किया गया। और इसका प्रचार-प्रसार प्रधानमंत्री का तंत्र ऐसा कर रहा है जैसे घरेलू गैस की कीमत फिर से 500 रूपये हो गई है।
मोदी सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही है: Rajesh Thakur
धरने का संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 2013 में कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय राशन सामाग्री और पेट्रोल-डीजल के दाम और वर्तमान मोदी सरकार के समय आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगभग दुगुनी हो गयी हैं। केंद्र की मोदी सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही है।
क्या यह बहुत आश्चर्य की बात नहीं है, कि प्रधानमंत्री मोदी जी, जिन्होंने एलपीजी सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमत में अत्यधिक वृद्धि के कारण आमजनों की पीड़ा की कभी परवाह नहीं की और वर्षों बाद चुनाव के नजदीक आने पर उन्हें जनता की दर्द का अहसास हुआ और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 200/- रूपये कम कर दी ? रसोई गैस की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है और पिछले 09 वर्षाे में दोगुनी से ज्यादा हो गई है।
गैस सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है बल्कि महंगाई का बेंचमार्क बदल दिया गया है: Rajesh Thakur
धरने कार्यक्रम को संबोधित करते रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है, इस महंगाई को देखे तो गैस सिलेंडर अब भी महंगा( 960 रु) है, मगर भाजपा यह ढोल पीट रही है कि गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है बल्कि महंगाई का बेंचमार्क बदल दिया गया है।
वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा जनता की हालत ऐसी कर दी गई है कि ‘‘प्यास से गला सूख जाए फिर दो बूंद पानी पिला कर कहो कि सबको पानी मिल गया है, प्यास से राहत मिल गई है’’। धरना कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमिटी महासचिव राकेश सिन्हा, विधायक राजेश कच्छप, एससी विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, कमल ठाकुर, सुन्दरी तिर्की आदि ने संबोधित किया।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो एवं रांची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने संयुक्त रूप से किया। धरने का संचालन रांची जिला के महासचिव संजय कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला के प्रभारी महासचिव शिव कुमार भगत ने की।

धरने कार्यक्रम में केडी सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, शहीद अंसारी, जोय चक्रवत्ती, तारिक मुजीबी, मो मंजूर , कुशल उरांव, रजनीश साहु, अमरनाथ मुंडा, वशिष्ट लाल पासवान, संजर खान, चंदन बैठा, साबिर अंसारी, गौरव सिंह, अनिकेत राज, महताब आलम, साबीर अंसारी, संजय खान, तुलसी खरवार, साहबीर लोहरा, देवजीत देवघरिया, शिव कच्छप, विनोद सिंह, जमील अहमद, कार्तिक चन्द्र महथा, मेरी तिर्की,
मीनू देवी, अर्चना मिधा, मीनू सिंह, त्रिलोचन राज, रामटहल महतो, नागेश्वर महतो, रहमतुल्लाह पूजा कुमार, अदुत महतो छोटू सिंह, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी, फिरोज आलम, ऐनूल हक, अजगुत महतो, वरण सिंह मुंडा, शैलेन्द्र महतो, डोमन महतो, राधा माधव सेठ, अशफाक आलम, घासीराम पातर, निषाकर महतो आदि सैकडों कांग्रेसजन शामिल थे।
यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police



