HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज वरिष्ठ पत्रकार श्री Ravi Prakash ने शिष्टाचार मुलाकात की

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज वरिष्ठ पत्रकार श्री Ravi Prakash ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने कैंसर की बीमारी के चल रहे उपचार से संबंधित बातें साझा की ।

Ravi Prakash ने कैंसर की बीमारी को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया

उन्होंने मुख्यमंत्री से कैंसर की बीमारी को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इससे इस बीमारी से ग्रसित होने वाले हर मरीज और होने वाली मौत का पंजीकरण होने के साथ संपूर्ण आंकड़ा भी सरकार के स्तर पर उपलब्ध होगा। इसके साथ कैंसर बीमारी और उससे ग्रसित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पॉलिसी बनाने में भी सहूलियत होगी ।

इस मौके पर उन्होंने खुद के कैमरे से क्लिक की गई मुख्यमंत्री की तस्वीरों का एल्बम सप्रेम भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका कुशल क्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button