पूर्ण योजना और पूर्व योजना से 400पार का संकल्प पूरा करें: Babulal Marandi

Ranchi: Babulal Marandi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज देर शाम नव गठित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई जिसमें अलग अलग विभागो की रचना के अनुसार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चुनाव कार्य का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है: Babulal Marandi

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,समिति के संयोजक एवम सांसद आदित्य साहू डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह ,मृत्युंजय शर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी ,विभाग के संयोजक सह संयोजक उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव कार्य का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Babulal Marandi

हमारा लक्ष्य अपने विभाग को यशस्वी बनाना होना चाहिए: Babulal Marandi

कहा कि पार्टी हमेशा पूर्व योजना और पूर्ण योजना पर काम करती है। जिसके कारण सफलता साकार होती है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग महत्वपूर्ण है। जिन्हे जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरा कराना है। हमारा लक्ष्य अपने विभाग को यशस्वी बनाना होना चाहिए। प्रदेश के कार्यकर्ता को बूथ तक के कार्यकर्ता को सहयोगी बनना है।

रोड मैप बनाकर काम करने से सफलता आसान हो जाती है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता एक बूथ ,एक गांव को गोद ले। वहां सर्वाधिक वोट पार्टी के पक्ष में मिले इसे सुनिश्चित कराना भी हमारा दायित्व है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अब बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा करने केलिए अपने अपने विभाग के सुचारू संचालन में जुट जाएं। रोड मैप बनाकर काम करने से सफलता आसान हो जाती है।

उन्होंने कहा कि जनता का मिजाज भाजपा के साथ है।हम सब को उनके दरवाजे पर बार बार दस्तक देना है। कार्यकर्ताओं को सभी विभागों के संबध में विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यों पर चर्चा की। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

Exit mobile version