Ranchi: त्रिपुरा चुनाव में काँग्रेस के स्टार प्रचारक Bandhu Tirkey ने ढलाई जिले में एक सभा का सम्बोधन किया। इस दौरान वे भाजपा पर खूब गरजे। भाजपा द्वारा की जा रही हिंसा की राजनीति की उन्होंने निंदा की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ प्रचार और अनैतिक बल पर शासन हथियाना चाहती है। भाजपा ने त्रिपुरा को अंधेरे में धकेल दिया है।काँग्रेस और वामदल गठबंधन की सरकार त्रिपुरा में बनने जा रही है। काँग्रेस वामदल गठबंधन के प्रति जनता का जबरदस्त रुझान है।
त्रिपुरा की जनता शोषण सहकर जिंदगी गुजार रही है: Bandhu Tirkey
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए त्रिपुरा की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जनता शोषण सहकर जिंदगी गुजार रही है। हालांकि यहां की जनता अब बदलाव को तैयार है। लोकतांत्रिक तरीके से वोट के माध्यम से जनता अपना फैसला सुनाएगी। काँग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान से जनता के प्रेम औऱ सद्भाव का भाव जगा है। जनता नफरत की राजनीति से अब तंग आ चुकी है।