ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गूंजेगी CM Hemant Soren की आवाज: 23 जनवरी को ‘ग्रीन और समावेशी विकास’ पर देंगे व्याख्यान

रांची/लंदन: झारखंड के CM Hemant Soren अपनी विदेश यात्रा के दौरान एक और ऐतिहासिक संबोधन देने जा रहे हैं। वे यूनाइटेड किंगडम (UK) के विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देंगे। मुख्यमंत्री 23 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे ऑक्सफोर्ड के प्रतिष्ठित ‘ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट’ (Blavatnik School of Government) में अपनी बात रखेंगे।

क्या होगा चर्चा का विषय?

मुख्यमंत्री के संबोधन का विषय बेहद गंभीर और प्रासंगिक है— “आदिवासी बहुल, संसाधन-समृद्ध राज्य टिकाऊ और हरित औद्योगीकरण, जिम्मेदार खनिज आधारित विनिर्माण और समावेशी, निवेश-आधारित विकास को कैसे आगे बढ़ा सकता है।”

दिग्गज प्रोफेसरों के साथ होगी चर्चा

इस सत्र में सीएम सोरेन अकेले नहीं होंगे, बल्कि दुनिया के जाने-माने विद्वान उनके साथ मंच साझा करेंगे और चर्चा करेंगे:

‘प्रकृति के साथ सामंजस्य’ पर फोकस

यह पूरी चर्चा झारखंड सरकार के मुख्य विजन “प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण विकास” (Development in Harmony with Nature) के इर्द-गिर्द घूमेगी। मुख्यमंत्री दुनिया के सामने यह मॉडल पेश करेंगे कि कैसे झारखंड जैसा राज्य अपनी आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए आधुनिक विकास की राह पर चल सकता है।

 

यह भी पढ़े: Abua Dishom Budget 2026-27, रजत जयंती वर्ष में जनता को मिलेगी सौगात, इंफ्रास्ट्रक्चर और गांव पर रहेगा जोर

Exit mobile version