युवाओं को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य के नवनिर्माण के लिए आगे आना होगा – Sudesh Mahto

शहीद टिकैत उमराव सिंह की जन्मस्थली पहुंचे सुदेश महतो, परिजनों से की मुलाकात

रांची। Sudesh Mahto: यह एक ऐतिहासिक स्थल है जो हमेशा हमें अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने को प्रेरित करता रहेगा।

वीर क्रांतिकारियों ने कुबार्नी के हद तक संघर्ष का मिसाल पेश किया: Sudesh Mahto

अंग्रेजों के शोषण, अत्याचार एवं गलत नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंकने के साथ ही लोगों को गोलबंद कर अपनी अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाले झारखंडी माटी के लाल शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। वीर क्रांतिकारियों ने कुबार्नी के हद तक संघर्ष का मिसाल पेश किया है। उन्होंने कहा कि देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

भारत भूखण्ड के लिए जो कृत किया है यह हमेशा लोगों के जेहन में बना रहेगा: Sudesh Mahto

युवाओं को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य और देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चुटुपालू स्थित शहीद स्थल पर शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित कर कही। इस दौरान पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इसके बाद सुदेश कुमार महतो शहीद टिकैत उमराव सिंह की जन्मस्थली ओरमांझी के खटंगा गांव पहुँचे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी प्रतिमा में माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जिस माटी के लिए इन वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है उनके परिजनों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है: Sudesh Mahto

आदर्श ग्राम की परिकल्पना भारत भूखण्ड के लिए वीर शहीदों ने जो कृत किया है यह हमेशा लोगों के जेहन में यादगार बना रहे इसके लिए हमने आदर्श ग्राम के अतर्गत ग्राम संसद, मुलभूत संरचना के साथ-साथ विकास के सभी आयामों को स्थापित करने की योजना का प्रारंभ किया था जो अब तक अधुरा है। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए लेकिन राज्य सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।

• पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. बी. के. चांद

हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. के. चांद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि झारखण्डी हितों और सवालों पर हमेशा मुखर रहने वाले चांद साहब का पार्टी के प्रति योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है। उन्होंने पार्टी के विचारों और सिद्धान्तों को जन जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान राजेंद्र मेहता,भारत काशी, ज्ञान सिन्हा,डॉ सुधीर यादव,आदिल अजीम, जुबेर आलम, संजय महतो, बनमाली मण्डल मुख्य रूप से उपस्थित थें।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: PM Modi 13 जनवरी को बिहार से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं

 

Exit mobile version