HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto

हुनर की पूजा होती है, हुनर है तो कदर है

रांची/लोहरदगा। Sudesh Mahto: प्रगति की कल्पना स्तरीय शिक्षा के बिना अधूरी है। अच्छी शिक्षा से ही हम झारखंड जैसे राज्य और साकारत्मक बदलाव ला सकते हैं।

यहां शिक्षा और स्वास्थ्य में सबसे ज्यादा कार्य करने की जरूरत है। गांव के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आमूलचूल बदलाव मौजूदा जरूरत है।

Sudesh Mahto: विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया

उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मंजूरमती हाई स्कूल लोहरदगा में एस.ई.टी फाउंडेशन द्वारा आयोजित रोजगारोन्मुख शैक्षणिक कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

बदलते ज़माने में हुनर की पूजा होती है, हुनर है तो कदर है: Sudesh Mahto

रोजगारोन्मुख शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज की पढ़ाई ब्लैक बोर्ड से स्मार्ट बोर्ड की ओर शिफ्ट हुई है ठीक उसी प्रकार आज की पढ़ाई को रोजगारोन्मुख बनाने की आवश्यकता है। बदलते ज़माने में हुनर की पूजा होती है, हुनर है तो कदर है। केरल की बेटी नर्स बनके दूसरे राज्यों में निकलती हैं पर अफसोस झारखंड तमाम संभावनाएं रहने के बावजूद बेटियां और महिलाएं दाई बनके निकलती हैं। इस अंतर को खत्म करने के लिए रोजगार को पढ़ाई से जोड़ना होगा।

Sudesh Mahto

भाषा संपर्क और संवाद के लिए होता है। गांव के बच्चे अच्छा पढ़ने लगेंगे तो झारखंड बदलेगा। सरकार के पास अगर राज्य के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का रोडमैप नहीं है तो विकास की सोच भी बेईमानी है।

खेल साथ में चलने और टीम वर्क में काम करना सिखाता है: Sudesh Mahto

उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी अपने अंदर इस जज्बे को जगाइए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करिए। आप सभी मिलकर इस समाज और झारखंड के भविष्य को बदल सकते हैं। पढ़ाई के साथ खेल में भी भविष्य बना सकते हैं। आज हमारे खिलाड़ी मेडल जीत कर देश और अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल साथ में चलने और टीम वर्क में काम करना सिखाता है।

इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के डॉ देवशरण भगत, लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, लोहरदगा जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, जिला परिषद सदस्य अंजु देवी एवं आदिल अजीम, गोपी नाथ साहू, भरत काशी, सूरज अग्रवाल, अरविंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

करीब 800 विद्यर्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया: Sudesh Mahto

साथ ही मंजूरमती स्कूल के डायरेक्टर मदन मोहन पांडेय, प्रिंसिपल मनगया पांडेय, एस.ई.टी फाउंडेशन के सीएस रोहित प्रकाश, अभिजीत वर्मा, शशि भूषण, एबीवीपी के जिला संयोजक छवि सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान स्कूल के करीब 800 विद्यर्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: PM मोदी की खूंटी जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं: Karmveer Singh

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button