HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStates

असम में बदलाव की बयार! तिनखोंग रैली में उमड़ा जनसैलाब- Shilpi Neha Tirki

तिनखोंग में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ ने दिया बदलाव का संदेश

डिब्रूगढ़/रांची: असम विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। तिनखोंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी (Shilpi Neha Tirki) के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी, जिसने राज्य में बदलाव की संभावनाओं को और मजबूत कर दिया। इस जनसभा में Shilpi Neha Tirki ने प्रियंका गांधी के साथ मंच साझा किया और जनता को संबोधित किया।

“जनता बदलाव के लिए तैयार”: Shilpi Neha Tirki

सभा को संबोधित करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि असम की जनता मौजूदा सरकार से निराश हो चुकी है और अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्षों में आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है।

नेताओं के भाषण से बढ़ा जोश: Shilpi Neha Tirki

इस मौके पर गौरव गोगोई और जितेंद्र सिंह के संबोधनों ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी। सभा में मौजूद भीड़ ने साफ संकेत दिया कि तिनखोंग ही नहीं, बल्कि पूरे असम में बदलाव की लहर चल रही है।

चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे पर फोकस: Shilpi Neha Tirki

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासी श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजदूरों की सभी जायज मांगों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

निष्पक्ष जांच का भरोसा

उन्होंने जुबिन जी की रहस्यमयी मृत्यु का जिक्र करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

“नई शुरुआत का समय”

अपने संबोधन के अंत में तिर्की ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से असम में विकास, न्याय और सम्मान की नई शुरुआत होगी।

ये भी पढ़े: भाजपा आदिवासियों का भला नहीं कर सकती”: असम में Shilpi Neha Tirki का बड़ा बयान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button