TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Ranchi: दावोस से लौटते ही CM हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, बोले- ‘वैश्विक अनुभव से बदलेंगे झारखंड की तस्वीर’

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) और लंदन के अपने सफल दौरे के बाद आज रांची लौट आए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल और आम जनता ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

Ranchi News: झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

यह दौरा राज्य के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहली बार 11 सदस्यों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल हुआ। इस वैश्विक मंच पर दुनिया के प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों के बीच झारखंड ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और राज्य की संभावनाओं को पटल पर रखा।

Ranchi News: जल, जंगल और जमीन को मिलेगा नया आयाम

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि दावोस और लंदन से मिले अनुभवों का उपयोग झारखंड के विकास में किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने वैश्विक मंच पर झारखंड की आवाज पहुंचाई है। वहां से मिले अनुभव को हम यहां के जल, जंगल, जमीन और जनमानस के विकास में लगाएंगे।” मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरे से नई संभावनाएं खुली हैं, जो आने वाली पीढ़ियों और युवाओं को मजबूती प्रदान करेंगी।


Tags: Hemant Soren , Ranchi News , World Economic Forum , Davos Visit , Jharkhand Politics , Birsa Munda Airport , FJCCI , Jharkhand Development

यह भी पढ़े: London: सीएम हेमंत सोरेन ने पार्लियामेंट स्क्वायर में बापू को किया नमन, कहा- उनके आदर्श लोकतंत्र के स्तंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button