जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा की जन्मस्थली पर महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत…..Deepak Prakash
देश की पहली राष्ट्रपति, पहुंचेंगी भगवान बिरसा की जन्मस्थली
admin
File Photo
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंच रही भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत एवम अभिनंदन किया है।
पिछले वर्ष ही प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया: Deepak Prakash
श्री प्रकाश ने कहा कि पिछले वर्ष ही प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया है। यह दिवस भगवान बिरसा की महानता और व्यापकता को परिलक्षित करता है साथ ही झारखंड की धरती को भी महिमा मंडित करता है।
पहली महामहिम राष्ट्रपति भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पधार रही: Deepak Prakash
उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस दिवस की महिमा में चार चांद लग रहा जब भारत की पहली महामहिम राष्ट्रपति भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पधार रही।
कहा कि भारत का राष्ट्रपति पद भी महामहिम से सुशोभित हुआ जब कोई जनजाति समाज की महिला इस पद पर आसीन हुई हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता से महामहिम राष्ट्रपति जी का विशेष प्रेम रहा है। उन्होंने झारखंड को नजदीक से समझा है। उनका झारखंड से गहरा नाता है।