TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

हमें महापुरुषों का सम्मान करना भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं : Vinod Kumar Pandey

Ranchi: JMM ने भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों को एक सिरे से खारिज किया है। JMM महासचिव सह प्रवक्ता Vinod Kumar Pandey ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवेदनशील विषय को लेकर भाजपा सस्ती राजनीति कर रही है और शहीदों एवं महापुरुषों के नाम पर झूठा और भ्रामक प्रचार कर रही है। हमें महापुरुषों का सम्मान करना कम से कम भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं है।

मंच पर महापुरुषों की तस्वीरों को दिया गया सम्मान: Vinod Kumar Pandey

कोलियरी मजदूर यूनियन के महाधिवेशन में किसी भी महापुरुष का किसी भी प्रकार से अपमान नहीं किया गया। भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब अंबेडकर, सिद्धू-कान्हू सहित तमाम महापुरुषों की तस्वीरों को श्रद्धा के साथ मंच पर प्रदर्शित किया गया था। यह तस्वीरें मंच की शोभा थीं, और इन्हें सम्मानपूर्वक लगाया गया था।

भाजपा पर झूठ फैलाने और साजिश रचने का आरोप: Vinod Kumar Pandey

भाजपा नेताओं द्वारा फैलाया गया यह आरोप न केवल झूठा है, बल्कि झारखंड की जनता को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। झामुमो इन महापुरुषों की विचारधारा पर चलता है और उनके बलिदानों को अपना मार्गदर्शक मानता है। हमारा पूरा संघर्ष ही उनके सिद्धांतों पर आधारित है।

हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आदिवासी अधिकारों को कुचलने वाले उनके नीति-निर्माता किस मुंह से भगवान बिरसा मुंडा और बाबासाहेब का नाम लेते हैं? असल अपमान तो तब होता है जब संविधान और सामाजिक न्याय की भावना को बार-बार कुचला जाता है।
हम भाजपा से आग्रह करते हैं कि वे झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें। झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने शहीदों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और रहेगा। भाजपा की ओछी राजनीति झारखंड की जनता समझ चुकी है और उचित समय आने पर भाजपा को माकूल ज़वाब देगी|

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादी — Vinod Kumar Pandey

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button