
रांची: झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त Alka Tiwari ने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र का आधार हैं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं का जानकार और सतर्क होना अत्यंत आवश्यक है।
रविवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (2026) के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
‘माय इंडिया माय वोट’ है इस वर्ष की थीम: Alka Tiwari
श्रीमती तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने “My India My Vote” (मेरा भारत मेरा वोट) थीम और “Indian Citizen at the Heart of Indian Democracy” टैगलाइन जारी की है। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि मतदाता बिना किसी भय या प्रलोभन के, जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि अब साल में चार बार (1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर) 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
बीएलओ से संपर्क आसान, ‘बुक ए कॉल’ सुविधा शुरू: Alka Tiwari
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) श्री के. रवि कुमार ने कार्यक्रम में एक नई पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग ने “Book a Call” की सुविधा शुरू की है। इसके जरिए मतदाता अपने बीएलओ को कॉल कर सकते हैं, जो 48 घंटे के भीतर संपर्क कर मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर स्टीकर चिपकाएंगे।
पाकुड़ को मिला बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड
श्री रवि कुमार ने गौरव के साथ बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के पाकुड़ जिले को ‘बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग को ‘International Idea’ की अध्यक्षता करने का सुअवसर मिला है, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और मतदाता सम्मानित
समारोह में वरिष्ठ नागरिकों, युवा और ट्रांसजेंडर मतदाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य के लिए पश्चिमी सिंहभूम के डीसी श्री चंदन कुमार, साहेबगंज के डीसी श्री हेमन्त सती, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के भाषण और मतदाता शपथ के साथ हुआ।
National Voters Day 2026, Alka Tiwari, K Ravi Kumar, Election Commission of India, Jharkhand News, Voter Awareness, Ranchi News, My India My Vote
यह भी पढ़े: Shibu Soren को मरणोपरांत पद्मभूषण: भाजपा ने किया स्वागत, साहू बोले- यह झारखंड की मिट्टी और संघर्ष का सम्मान



