HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

10-07: ग्राम प्रभारी पार्टी के आधार स्तंभ हैं – AJSU

कार्यकर्ता जितने संवेदनशील हो कर काम करेंगे, संगठन उतना ही मजबूत होगा

रांची। AJSU: प्रत्येक ग्राम प्रभारी पार्टी के आधार स्तंभ हैं। जिस प्रकार एक मजबूत इमारत के निर्माण के लिए मजबूत स्तंभ की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार संगठन की मजबूती के लिए सभी ग्राम प्रभारियों का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए सभी ग्राम प्रभारी अपने क्षेत्र में जाएं और जनता के सुख दुख में हिस्सेदार बनें।

AJSU News: यह वर्ष हमारे लिए संघर्ष वर्ष है: Sudesh Mahto

उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पार्टी के कांके विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रभारियों के साथ सुकुरहुट्टू रिंग रोड स्थित शत्रुघ्न कांप्लेक्स में हुए बैठक में कहीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष हमारे लिए संघर्ष वर्ष है। इस वर्ष हम सभी को वर्तमान राज्य सरकार की असफलता और वादाखिलाफी को लेकर अपनी आवाज़ को बुलंद करना है और इसके विषय में जनता को बताने का काम करना है।

AJSU

AJSU News: कार्यकर्ता तन-मन से संगठन के कार्य में जुट जायें: डॉ देव शरण भगत

कार्यकर्ता जितने अधिक संवेदनशील हो कर क्षेत्र में काम करेंगे पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी। इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने सभी कार्यकर्तओं को कहा कि पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों के अनुभव व कर्मठता से संगठन और भी मजबूत होगा। कार्यकर्ता तन-मन से संगठन के कार्य में जुट जायें। पार्टी की विचार धारा को जन-जन तक पहुचाएं।

इस कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तों के प्रति आस्था दिखाकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समर्थक और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में आजसू का दामन थामा।

AJSU News: ईन्होंने ने ली पार्टी की सदस्यता –

बिहारी लाल महतो, चरन महतो, अनिल महतो (गोपाल), पवन वर्मा, शुभम तिर्की, रिंकु खान, शेखर तिर्की, साजिद मन्ना, धर्मनाथ महतो इत्यादि मुख्य रूप से पार्टी में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, विधानसभा प्रभारी रामजीत गोंजो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, जिला परिषद सदस्य सह जिला अध्यक्ष संजय महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी, पूर्व सदस्य मजबूर रहमान, पूर्व खलारी और कांके के सभी प्रखंड अध्यक्ष और इस क्षेत्र के सभी जिला पदाधिकारी और तीनों प्रखंड के ग्राम प्रभारी मौजूद थें।

 

 

 

यह भी पढ़े: Tejashwi Yadav के इस्तीफे की मांग फिर तेज, क्या Nitish Kumar का ‘सुरक्षित निकास’ प्लान तैयार है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button