बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े किए थे, जिस पर उपमुख्यमंत्री Vijay Sinha और सम्राट चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
दोनों डिप्टी सीएम ने न केवल तेजस्वी के बयान का जवाब दिया, बल्कि लालू यादव पर भी निशाना साधा।
पहले अपने पिता को हटाएं – Vijay Sinha
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे पहले अपनी पार्टी के भीतर अपने पिता लालू प्रसाद यादव के प्रभाव को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कुछ लोग अधीर हो रहे हैं और षड्यंत्र के जरिए राजनीतिक खेल खेलने में जुटे हैं। बिहार को भ्रष्टाचार, जातिवाद और अपराध से मुक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन सुनिश्चित किया जा रहा है।
सम्राट चौधरी ने भी किया करारा जवाब
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार द्वारा लगातार नीतीश कुमार को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन इसका करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार अगले 15 साल और बिहार में कार्य करते रहेंगे।



