HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

‘वोट बैंक की राजनीति के लिए SIR का विरोध कर रहे हैं विपक्षी दल’: Babulal Marandi

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध पर कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि इन दलों का मकसद बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को केवल बसाना नहीं, बल्कि उन्हें मतदाता बनाकर अपना वोट बैंक सुरक्षित करना है।

Babulal Marandi: जनसंख्या और मतदाताओं की संख्या पर सवाल

बाबूलाल मरांडी ने जनसंख्या और मतदाताओं की संख्या से जुड़े कई चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि 1951 में झारखंड में आदिवासियों की आबादी 35.38% थी, जो 2011 में घटकर 26.20% हो गई, जबकि इसी अवधि में मुस्लिम आबादी 8.9% से बढ़कर 14.53% हो गई। उन्होंने इस वृद्धि को ‘कृत्रिम’ बताते हुए कहा कि यह बांग्लादेश से लगातार हो रही घुसपैठ का परिणाम है।

मरांडी ने मतदाता सूची के आंकड़ों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि 2019 से 2024 के बीच, जब झारखंड में वर्तमान सरकार थी, मतदाताओं की संख्या में 16.7% की वृद्धि हुई, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। उन्होंने इसे ‘वोट बैंक की राजनीति’ का नतीजा बताया।

Babulal Marandi News: विधानसभा में विरोध पर उठाए सवाल

मरांडी ने कहा कि जब चुनाव आयोग फर्जी मतदाताओं को हटाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की बात करता है, तो वोट बैंक की राजनीति के लिए ये दल विधानसभा में SIR का विरोध करते हैं और इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा साबित होगा। भाजपा नेता ने चुनाव आयोग से इन मतदाताओं को सत्यापित करने की मांग की।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button