HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Tripura में कांग्रेस और वाम दल की संयुक्त सरकार बनना निश्चित : बंधु तिर्की

त्रिपुरा के चरिलम विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त रोड शो में शामिल बंधु तिर्की ने भाजपा की हिंसक राजनीति की कड़ी आलोचना की

Ranchi: पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि, Tripura की जनता, भारतीय जनता पार्टी की हिंसक राजनीति को उखाड़ने का संकल्प ले चुकी है और जल्द ही यहाँ तोड़-फोड़ और गुंडाराज के कारण कायम भय का माहौल शांत हो जायेगा.

Tripura में आम लोगों के मन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के प्रति व्यापक स्तर पर असंतोष है

कांग्रेस के स्टार कैंपेनर श्री तिर्की ने कहा कि, प्रदेश में कायम वर्तमान स्थिति में यह बात पूरी तरीके से स्पष्ट हो रहा है कि त्रिपुरा में कांग्रेस और वाम दल की सरकार बनने जा रही है. त्रिपुरा के चरिलम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस एवं वामदल के संयुक्त रोड शो में शामिल श्री तिर्की ने कहा कि आम जनता की जैसी भीड़ उमड़ रही है और जैसे लोग चुनाव सभाओ में उत्साह से शामिल हो रहे हैं उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि त्रिपुरा में आम लोगों के मन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के प्रति व्यापक स्तर पर असंतोष है.

एक तरफ तो महंगाई और बेरोजगारी का वातावरण है वहीं जिस प्रकार से हिंसक वातावरण कायम है उसके कारण जनता का संकल्प सरकार बदलने के साथ है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा हर हाल में आम लोगों के साथ खड़ी है.

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button