
नई दिल्ली: भारत की जेल में बंद गैंगस्टर Lawrence Bishnoi Gang को कनाडा सरकार ने एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।
कनाडा का कहना है कि इस गैंग के चलते देश में भय और आतंक का माहौल तैयार हो रहा है। इस फैसले के बाद, कनाडाई कानून के अनुसार, गैंग से जुड़ी सभी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं।
Lawrence Bishnoi Gang : कनाडा सरकार का बयान
कनाडा सरकार में मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने सीबीसी (CBC) को बताया, “बिश्नोई गैंग की तरफ से कुछ समुदायों को आतंक, हिंसा और धमकी के लिए निशाना बनाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि इस “आपराधिक आतंकवादियों के समूह” को सूची में डालने से सरकार को उनका मुकाबला करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए और भी ज्यादा ताकत और उपाय मिलेंगे।
कनाडा में किसी संगठन को आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद संघीय सरकार को उसकी संपत्ति, वाहन और धन को जब्त करने का अधिकार मिल जाता है। साथ ही, कनाडा के कानून प्रवर्तन को आतंकवादी अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए अतिरिक्त प्रावधान मिल जाते हैं।
Lawrence Bishnoi Gang : जेल से होता है गैंग का संचालन
लॉरेंस बिश्नोई 2014 से ही भारत की जेल में बंद है, लेकिन उसकी गैंग की तरफ से अपराध किए जाने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। माना जाता है कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जेल से ही गैंग का संचालन करता है।
गोल्डी बराड़ को बिश्नोई का करीबी माना जाता है, और ऐसी अटकलें हैं कि वह कनाडा में रहता है। कनाडा के इस फैसले से लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर गहरा असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख



