
Ranchi Missing Child: रांची में एक साथ चार बच्चे लापता, इलाके में हड़कंप
रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्चों के अचानक गायब होने से परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं, वहीं आसपास के लोग भी परेशान नजर आ रहे हैं।
बिना बताए घर से निकले, देर रात तक नहीं लौटे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम चारों बच्चे अपने माता-पिता को बिना सूचना दिए घर से निकल गए। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई।
पहले परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी तलाश की गई, लेकिन जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो सुखदेवनगर थाना में इसकी सूचना दी गई।
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। सुखदेवनगर थाना की टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चों की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
📞 यदि किसी को बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 9431788800 पर संपर्क करें।
इलाके में दहशत और चिंता
चार बच्चों के एक साथ लापता होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी खोजबीन में परिजनों की मदद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।



