
रांची: East Tech Symposium 2025: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि रक्षा क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने की पहल की जा रही है।
आज से रांची में तीन दिवसीय Defence Expo – East Tech Symposium 2025 के ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। आप सभी को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
विभिन्न राज्यों से आए आप सभी रक्षा मंत्रालय से जुड़े उद्योग घराने के लोग, पत्रकार मित्रों, आदि आप सभी का हम… pic.twitter.com/ofIX77mIF7— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 19, 2025
East Tech Symposium 2025: रक्षा क्षेत्र के विस्तार की प्रबल संभावनाएं
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है, जहां डिफेंस सेक्टर में उपयोग होने वाले रॉ-मैटेरियल और यूरेनियम प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है और यहां रक्षा उद्योग के विस्तार की प्रबल संभावनाएं हैं।
हालांकि, उन्होंने रांची स्थित एचईसी (Heavy Engineering Corporation) जैसे बड़े औद्योगिक संस्थान की वर्तमान खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एचईसी ने सैटेलाइट और परमाणु कॉम्पोनेंट्स बनाने में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को समन्वय स्थापित कर ऐसे संस्थानों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए।

East Tech Symposium 2025: आत्मनिर्भरता के लिए मिलेगा पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर प्रयास करने से डिफेंस से जुड़े इंडस्ट्री सेक्टर में नए आयाम जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने एमएसएमई (MSME) क्षेत्र में भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सकारात्मक पहल बताया।
डिफेंस एक्सपो का अवलोकन
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों ने इस अवसर पर डिफेंस एक्सपो का अवलोकन किया। इस आयोजन में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान और लघु एवं मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एक्सपो में भारतीय सेना के तकनीकी पहलुओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीडीएस अनिल चौहान और अन्य सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल में विधिज्ञ परिषद भवन का किया शिलान्यास



