Tejashwi Yadav: 5 जनवरी से ‘कार्यकर्ता दर्शन’ के छठे चरण की शुरुआत, 13 को गोपालगंज में समापन

Patna: Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव का ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ छठे चरण में प्रवेश कर रहा है।

यह चरण 5 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा, जिसमें तेजस्वी यादव सात जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सीधा संवाद करेंगे।

Tejashwi Yadav: कार्यक्रम का शेड्यूल

पार्टी के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने शुक्रवार को कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया। इसके अनुसार:

कार्यक्रम का समापन 13 जनवरी को होगा। इसके बाद तेजस्वी यादव पटना लौट आएंगे, और आगे का शेड्यूल मकर संक्रांति के बाद घोषित किया जाएगा।

Tejashwi Yadav: चुनाव की तैयारियों पर फोकस

राजद के कार्यकर्ता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य 2025 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत करना है। तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित करेंगे। उनके समर्थकों का दावा है कि 2025 में तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Tejashwi Yadav: नीतीश कुमार को लेकर रुख स्पष्ट

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। तेजस्वी ने साफ कहा कि “नीतीश कुमार के लिए अब राजद के दरवाजे बंद हो चुके हैं।”

बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज

तेजस्वी यादव के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 4 जनवरी से प्रगति यात्रा के दूसरे चरण पर निकलने वाले हैं। दोनों नेताओं की ये यात्राएं बिहार में राजनीतिक गर्मी को बढ़ा रही हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: पटना के नए एसएसपी बने Awkash Kumar

Exit mobile version