BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

Tej Pratap Yadav ने फेसबुक पर किया अपने प्यार का इज़हार, बोले – “12 साल से करते हैं प्यार”

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री Tej Pratap Yadav  एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

इस बार वजह बना है उनका एक फेसबुक पोस्ट, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ अपने 12 साल पुराने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

“हम 12 साल से रिलेशनशिप में हैं” – Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव ने शनिवार शाम को फेसबुक पर लिखा:

“मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं, आप लोग मेरी बात समझेंगे।”

2018 में हुई थी शादी, मामला अभी कोर्ट में

तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती हैं। हालांकि कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। अब यह मामला तलाक के रूप में अदालत में लंबित है। ऐसे में तेज प्रताप द्वारा नया रिलेशनशिप सार्वजनिक करना कई स्तरों पर अहम माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

तेज प्रताप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इस साहसिक कदम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ पुराने विवादों को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज प्रताप और अनुष्का यादव आने वाले समय में अपने रिश्ते को अगला मुकाम दे सकते हैं।

मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं Tej Pratap Yadav

फिलहाल तेज प्रताप यादव मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र किनारे ध्यान करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जो वायरल हो चुका है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 17 मई से 23 मई तक विदेश यात्रा की अनुमति दी थी, जिसके तहत वे मालदीव में हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Rohit Sharma लेना चाहते थे MS धोनी जैसा विदाई, BCCI ने नहीं दी इजाजत — टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button