
Bihar Cabinet ने एससी (SC), एसटी (ST), पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि में दो गुना इजाफा किया है। करीब 14 साल बाद (2011 के बाद) इन दरों में बदलाव किया गया है, जिसका लाभ राज्य के लगभग 27 लाख छात्रों को मिलेगा।
Bihar Cabinet : छात्रवृत्ति की नई दरें (सालाना)
कक्षा 1 से 4 तक: ₹1200 (पहले के मुकाबले दोगुनी)
कक्षा 5 से 6 तक: ₹2400
कक्षा 7 से 10 तक: ₹3600
छात्रावासी (Class 1-10): ₹6000 सालाना
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना के लिए पारिवारिक आय की सीमा ₹1.5 लाख से बढ़ाकर ₹3 लाख कर दी गई है। वहीं छात्रावास अनुदान भी ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 प्रति माह कर दिया गया है।
Bihar Cabinet: बिहार बनेगा ‘टेक्नोलॉजी हब’: सेमीकंडक्टर नीति 2026 मंजूर
राज्य में निवेश और हाई-टेक रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने ‘बिहार सेमीकंडक्टर नीति 2026’ को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत चिप निर्माण (Chip Fabrication) और डिजाइनिंग के क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनियों को विशेष सब्सिडी और सुविधाएं दी जाएंगी। सरकार का लक्ष्य बिहार को पूर्वी भारत का प्रमुख टेक्नोलॉजी हब बनाना है।
महिला स्वरोजगार: ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन महिलाओं को अब ₹2 लाख की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिन्होंने ₹10,000 की शुरुआती राशि से अपना सफल व्यवसाय शुरू किया है।
Bihar Cabinet : सरकार महिलाओं को ट्रेनिंग देगी।
उनके उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्थानीय हाट-बाजारों से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी कमाई बढ़ सके।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले
उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ संगीत महाविद्यालय: बक्सर के डुमरांव में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ के नाम पर एक नया संगीत कॉलेज खोला जाएगा।
कानून व्यवस्था: अपराध नियंत्रण के लिए सैप (SAP) बल को और सशक्त किया जाएगा, जिसके लिए सेवानिवृत्त जवानों की अनुबंध पर बहाली को मंजूरी दी गई है।



