HeadlinesNationalTrending

PM Modi आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, महिला आरक्षण बिल पर बोलने की अटकलें

लोकसभा में झटके के बाद PM मोदी का संबोधन आज, मुद्दे पर बना सस्पेंस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi (PM Modi) आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि उनके संबोधन का विषय अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अटकलें तेज हैं।

माना जा रहा है कि वे हाल ही में संसद में महिला आरक्षण से जुड़े बिल और उससे जुड़ी राजनीतिक घटनाओं पर अपनी बात रख सकते हैं।

दरअसल, शुक्रवार को Lok Sabha में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका। इस बिल में लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा गया था। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट आए। इसे पारित करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।

PM Modi : 12 साल में पहली बार सरकार को झटका

मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब वह सदन में कोई महत्वपूर्ण बिल पास कराने में असफल रही। इसके चलते महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण लागू होने में देरी तय मानी जा रही है। अब यह संभवतः नई जनगणना और परिसीमन के बाद ही लागू हो पाएगा, जिससे 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका असर नहीं दिखेगा।

दो अहम बिलों पर वोटिंग ही नहीं

सरकार ने इस प्रक्रिया से जुड़े दो अन्य बिल—

  • परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026
  • केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026

को वोटिंग के लिए पेश ही नहीं किया। संसदीय कार्य मंत्री ने तर्क दिया कि ये दोनों बिल मुख्य बिल से जुड़े हुए हैं, इसलिए अलग से मतदान की आवश्यकता नहीं है।

PM Modi : विपक्ष का हमला तेज

कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव सत्ता में बने रहने की साजिश थी। उनके अनुसार, “लोकसभा में जो हुआ, वह लोकतंत्र की बड़ी जीत है। सरकार हमें महिला विरोधी बताकर खुद को मसीहा साबित नहीं कर सकती।”

क्या बोले सकते हैं पीएम?

आज के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी इन मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं:

  • महिला आरक्षण बिल पर सरकार का रुख
  • विपक्ष के आरोपों का जवाब
  • भविष्य की रणनीति और राजनीतिक संदेश

देश की नजरें अब रात 8:30 बजे होने वाले इस संबोधन पर टिकी हैं, जहां कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: नोवामुंडी–बड़ाजामदा में ‘डोको’ के नाम पर अवैध खनन, कांडेनाला हुआ छलनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button