रांची 1। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Jharkhand को अन्य राज्यों के चुनाव के लिए घोषणाओं का प्लेटफार्म न बनाएं। झारखंड के विकास के लिए आज तक केंद्र सरकार से क्या मिला यह बताएं।
Jharkhand के लिए केंद्र सरकार से क्या मिला: Congress
उक्त बयान प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने प्रधानमंत्री के दौरे के संदर्भ में देते हुए कहा कि भाजपा के नेता झारखंड में पूछ रहे हैं कि क्या मिला। इसका जवाब उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर पूछना चाहिए और बताना चाहिए केंद्र सरकार से झारखंड वासियों को क्या मिला। आज हर झारखंडी प्रधानमंत्री से जानना चाहेगी कि झारखंड को उसका हक कब मिलेगा।
Jharkhand News: सरना कोड और पिछड़ों के हक की मांग: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि सरना कोड कब मिलेगा,पिछड़ों का हक कब मिलेगा,झारखंड का 136000 करोड़ कब मिलेगा,किसानों को उनका हक कब मिलेगा, आदिवासियों को अधिकार कब मिलेगा। प्रधानमंत्री को उसका जवाब यहां की जनता को देना चाहिए।झारखंड को घोषणाओं में ही जगह ना दे बल्कि झारखंडियों को उनका वाजीब हक मिलना चाहिए,अपने हक के लिए यदि हमें संघर्ष करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप
झारखंड अलग राज्य के निर्माण का श्रेय भाजपा लेने का प्रयास करती रहती है लेकिन जनता जानती है कि इसके लिए किसने संघर्ष किया। झारखंड के विकास में बाधक तत्वों की पहचान हो गई है। अपने राजनीतिक हितों के लिए भाजपा के नेता झारखंड को सांप्रदायिक आग में झोंकने की कोशिश में लगे हैं,सत्ता पाने की लालसा में यहां के सौहार्द को बिगाड़ने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
पूरी केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सुनियोजित अभियान के तहत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में जहर उगलने का काम कर रहे हैं इसका जवाब उन्हें जरूर मिलेगा।



