Ranchi: Hemant Soren से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में South Eastern Railway के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन और रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान राज्य में रेल सेवाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और रेलवे से जुड़ी विकासात्मक परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
रेल सेवाओं के विस्तार पर जोर: Hemant Soren
मुख्यमंत्री और रेलवे अधिकारियों के बीच झारखंड में रेल नेटवर्क को मजबूत करने, नई परियोजनाओं को गति देने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रेलवे से संबंधित विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
कई अधिकारी रहे मौजूद: Hemant Soren
इस अवसर पर रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम Shreya Singh और महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार भी मौजूद रहे।



