भारत 36 घंटे में कर सकता है सैन्य कार्रवाई: Pakistan
अताउल्लाह तरार ने कहा- पहलगाम हमला सिर्फ बहाना, भारत की मंशा है हमला करना

Pakistan के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
Pakistan has credible intelligence that India intends carrying out military action against Pakistan in the next 24-36 hours on the pretext of baseless and concocted allegations of involvement in the Pahalgam incident.
Indian self assumed hubristic role of Judge, Jury and… pic.twitter.com/WVW6yhxTJ0— Attaullah Tarar (@TararAttaullah) April 29, 2025
उनका आरोप है कि भारत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को इस कार्रवाई के लिए “झूठे बहाने” के तौर पर इस्तेमाल करेगा।
Pakistan ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, जताई सैन्य हमले की आशंका
तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “पाकिस्तान के पास पुख्ता खुफिया जानकारी है कि भारत 24 से 36 घंटे के भीतर सैन्य हमला करने की योजना बना रहा है। इसके लिए वह पहलगाम वाकिये को बहाना बना सकता है।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भारत कोई भी आक्रामक कदम उठाता है, तो पाकिस्तान की तरफ से उसका “जवाब” दिया जाएगा।
भारत पर गंभीर आरोप, क्षेत्रीय शांति पर खतरे की चेतावनी
पाकिस्तानी मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत की संभावित कार्रवाई क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी युद्ध जैसी स्थिति के गंभीर परिणाम होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार पर होगी। हालांकि उन्होंने इस बात के समर्थन में कोई दस्तावेज़ी साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किए हैं।
भारत सरकार की ओर से अब तक चुप्पी
इस दावे पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रक्षा और विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता, विशेषकर तब जब दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में पुलवामा, उरी और बालाकोट जैसे घटनाओं के बाद सैन्य तनाव पहले भी चरम पर पहुँच चुका है।
तनाव की पृष्ठभूमि में आया यह बयान
यह बयान ऐसे समय आया है जब पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारत सरकार ने इस हमले के बाद सख्त रुख अपनाया है और सेना को “खुली छूट” दे दी गई है। पीएम मोदी ने हाल ही में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में स्पष्ट रूप से आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का संकेत दिया था।



