रांची: सोनाहातु में आयोजित तीन दिवसीय ‘Gunj Mahotsav‘ का आज (शनिवार) रंगारंग समापन होने जा रहा है। समापन समारोह के दौरान जहाँ एक ओर झारखंडी लोक कला और संस्कृति का संगम दिखेगा, वहीं दूसरी ओर ‘भारत दर्शन’ के जरिए देश की विविधता की झलक भी देखने को मिलेगी।
Gunj Mahotsav: राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। उनके आगमन पर महोत्सव की परंपरा के अनुसार 500 नगाड़ों की थाप के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बाबू की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया जाएगा।
Gunj Mahotsav: दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
समारोह में केंद्र और राज्य के कई बड़े राजनेता और पद्मश्री कलाकार शिरकत करेंगे:
-
अतिथि: केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विद्युत वरण महतो, ज्योतिर्मय महतो, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और प्रदीप वर्मा।
-
विशिष्ट उपस्थिति: पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और पद्मश्री मधु मंसूरी समेत कई अन्य गणमान्य लोग।
किसानों का सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि
समापन समारोह केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें सामाजिक सरोकारों को भी जगह दी गई है:
-
शोभायात्रा: लोक कलाकारों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
-
सम्मान: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
-
श्रद्धांजलि: पुलवामा आतंकी हमले और उग्रवादी घटनाओं में शहीद हुए जवानों व नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
-
अन्य सुविधाएँ: कार्यक्रम स्थल पर कृषि प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है।



