HeadlinesNationalTrending

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- “यह सिस्टम द्वारा हत्या”

अब नहीं देनी परीक्षा…” NEET छात्र ऋतिक मिश्रा के आखिरी शब्द, राहुल गांधी ने उठाए सवाल

NEET पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या पर राहुल गांधी का हमला, बोले- “यह सिस्टम द्वारा हत्या”

New Delhi: Rahul Gandhi ने NEET UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों की आत्महत्या के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह केवल आत्महत्या नहीं बल्कि “भ्रष्ट सिस्टम द्वारा हत्या” है।

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा और गोवा के एक अन्य NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

“अब नहीं देनी परीक्षा” थे ऋतिक के आखिरी शब्द

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि लखीमपुर खीरी के 21 वर्षीय ऋतिक मिश्रा के आखिरी शब्द थे— “अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा।”

परिवार के अनुसार, ऋतिक ने 3 मई को कानपुर में NEET UG परीक्षा दी थी। परीक्षा रद्द होने के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में था। गुरुवार को उसने अपने घर पर आत्महत्या कर ली।

राहुल गांधी ने कहा कि ये छात्र परीक्षा से नहीं हारे, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था ने उन्हें तोड़ दिया।

“यह आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा हत्या”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में लगातार परीक्षा घोटाले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया—

  • 2015 से 2026 तक 148 परीक्षा घोटाले हुए
  • 87 परीक्षाएं रद्द हुईं
  • 9 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ
  • 148 मामलों में सिर्फ 1 को सजा मिली

उन्होंने कहा कि NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले सामने आ चुके हैं।

“कितने ऋतिक चाहिए जवाबदेही के लिए?”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आखिर कितने छात्रों की जान जाने के बाद सरकार जवाबदेही तय करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा घोटालों में शामिल अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, बल्कि उन्हें बाद में बड़े पदों पर बैठा दिया जाता है।

छात्रों को दिया साथ का भरोसा

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि उनका दर्द और संघर्ष कांग्रेस समझती है। उन्होंने लिखा—

“आपका दर्द मेरा दर्द है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी।”

21 जून को होगा NEET री-एग्जाम

पेपर लीक विवाद के बाद National Testing Agency ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। अब परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी।

मामले की जांच फिलहाल Central Bureau of Investigation कर रही है। कई राज्यों में छापेमारी के बाद अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button