
नेमरा, गोला, रामगढ़: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद, दिशोम गुरु Shibu Soren को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के कोने-कोने से आज बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।
नेमरा में आए अपने लोगों के साथ
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! pic.twitter.com/MZOYJf5IMJ— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 11, 2025
शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म के सातवें दिन, सुबह से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर लोगों का तांता लगा रहा।
गुरुजी Shibu Soren का योगदान अविस्मरणीय
श्रद्धांजलि अर्पित करने आए लोगों ने दिशोम गुरु को एक जननायक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में शिबू सोरेन का अतुलनीय योगदान रहा, जिसके लिए झारखंडवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। लोगों ने उनके जीवन को आदिवासी, गरीब, दलित, शोषित और वंचित समुदायों के उत्थान के प्रति समर्पित बताया। यह भी कहा गया कि उनका संघर्ष, आदर्श और दिखाए गए रास्ते राज्य के लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
गणमान्य व्यक्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में आम लोग शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब



