HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

पूर्व विधायक Nirmala Devi ने विस्थापित महिलाओं के बीच किया साड़ी वितरण

चट्टी बारियातू कोल खनन परियोजना का 90% काम बाहरी नही स्थानीय समिति को दिया जाए -योगेंद्र साव

केरेडारी: Nirmala Devi: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जोरदाग झुमरीटांड़ मे बिरसा सेना विस्थापन मोर्चा के बैनर तले दही चूड़ा मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर विस्थापितो ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। उक्त क्षेत्र के ग्रामीण विस्थापितों ने पूर्व विधायक निर्मला देवी का जेल से आने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक निर्मला देवी ने सभी को बारी बारी से साड़ी वितरण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

Nirmala Devi News: साथ ही स्थल पर दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम में विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों ने एक स्वर में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी से खनन कार्य कर रहे चट्टी बारियातू कोल खनन परियोजना के काम में अपनी हिस्सेदारी की बात कही। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने घोषणा एवं मांग किया कि चट्टी बारियातू खनन परियोजना का 90% काम स्थानीय को दिया जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब भूमि हमारी है हम यहां के स्थानीय रैयत हैं तो काम दिल्ली एवं आंध्र प्रदेश के लोगों को मिले यह नहीं होने दिया जाएगा।

हमारी यह मांग है कि चट्टी बारियातू कोल खनन परियोजना का 90% काम स्थानीय विस्थापित लोगों को ग्राम सभा के माध्यम से दिया जाए ताकि जिनका घर परियोजना के कार्यों से उजड़ रहा है उनको रोजगार एवं जीविकोपार्जन का साधन उपलब्ध हो।

Nirmala Devi News: पूर्व में भी यह मांग मेरी बेटी विधायक अंबा द्वारा सरकार के समक्ष रखी गई है

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि पूर्व में भी यह मांग मेरी बेटी विधायक अंबा द्वारा सरकार के समक्ष रखी गई है। हम सभी लोग भीख नहीं बल्कि स्थानीय बिरसा समिति के माध्यम से काम मांग रहे हैं और हमारी मांग पूरी तरह से उचित है।

पूर्व विधायक निर्मला देवी ने कहा कि मेरे द्वारा लोगों के हक एवं अधिकार के लिए की गई लड़ाई एवं जनता की मांगों को पूरा करने के प्रयास के दौरान ही पूर्ववर्ती सरकार ने मुझे जेल भेजने का कार्य किया। हम कंपनी के खिलाफ नहीं बल्कि उनके नीतियों के खिलाफ है। सीसीएल के तर्ज पर करोड़ रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा एवं नौकरी का प्रावधान एनटीपीसी में भी होना चाहिए।

मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव,लाला सोनी,रामकुमार दुबे,सिवनाथ गुप्ता,दसरथ साव,अर्जुन राम,अफजल हुसैन,खिरोधर साव,जागेश्वर साव,संजय साव,नरसिंह सिंह,वर्षा कुमारी,उर्मिला देवी,उमेस साव,अताला मिया,तपेश्वर साव,विजय सोनी,अर्जुन राम, जागेश्वर साव, खिरोधर साव, राम कुमार साव, प्रदीप कुमार साव, संजय साव किशोर साव, लखन साव, तपेसर साहू, रंजीत रजक, राजेन्द्र पर्जापती, अंजू देवी, तेतरी देवी, फुदनी देवी, सालों देवी समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button