रांची: CM Hemant Soren: झारखंड में मेडिकल एडमिशन (UG/PG) को लेकर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने की आशंका है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस मामले पर बेहद सख्त रुख अपनाया है।
उन्होंने राज्य के सरकारी और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में गलत जाति, EWS और स्थायी निवासी प्रमाण पत्रों के आधार पर हुए दाखिलों की तुरंत जांच कराने का आदेश दिया है।
अंतर-विभागीय समिति करेगी जांच, CID करेगी FIR: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने इस ‘फर्जीवाड़ा’ रैकेट की जांच के लिए एक अंतर-विभागीय समिति (Inter-Departmental Committee) गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति UG तथा PG के सभी मेडिकल पाठ्यक्रमों में हुए दाखिलों की गहनता से जांच करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि समिति की जांच रिपोर्ट (जांच प्रतिवेदन) के आधार पर इस मामले में CID (अपराध जांच विभाग) द्वारा तत्काल FIR दर्ज की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Stray Round काउंसलिंग की तारीख बढ़ाने की मांग
इस जांच का असर वर्तमान मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया पर भी पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत भारत सरकार को पत्र भेजने का निर्देश दिया है।
इस पत्र में केंद्र सरकार से Stray Round काउंसलिंग की तारीख बढ़ाने की मांग की जाएगी। सरकार का मकसद यह है कि पहले फर्जीवाड़ की जांच पूरी कर ली जाए और उसके बाद ही Stray Round की काउंसलिंग आयोजित की जाए, ताकि राज्य के योग्य और वास्तविक हकदार छात्रों को ही मेडिकल सीटों पर दाखिला मिल सके।
यह भी पढ़े: मंत्री Irfan Ansari ने शुरू किया नसबंदी अभियान; 8500 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली का भी ऐलान



