Ranchi: Office Of CM Hemant Soren: पूरे भारत में आज यानी रविवार 12 नवंबर को दीपावली की धूम है। लोग आज के दिन एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां दे रहे हैं।
प्रकाशोत्सव का पावन पर्व दीपावली, आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से सम्पन्न कर दे। सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूँ।
दीपावली के पावन पर्व की सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
शुभ दीपावली 🪔आप सभी को काली पूजा की भी… pic.twitter.com/PoCjrKbSph
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 12, 2023
झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए समृद्ध और खुशहाली की कामना की है।
झारखंड CM हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से लिखा, ‘प्रकाशोत्सव का पावन पर्व दीपावली, आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से सम्पन्न कर दे। सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूं।’
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। शुभ दीपावली…आप सभी को काली पूजा की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
मां काली की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना करता हूं। जय माँ काली! इससे एक दिन पहले सीएम सोरेन ने महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद किया था। उन्होंने लिखा था, देश के पहले शिक्षा मंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती पर शत-शत नमन। आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto



