T20 World Cup 2026: संजू और ईशान- दो उपेक्षित योद्धाओं के ‘अर्श’ तक पहुँचने की कहानी
T20 World Cup 2026: क्रिकेट में ‘फॉर्म अस्थायी है, लेकिन किस्मत और जज्बा’ शाश्वत। यह कहानी केवल एक ट्रॉफी की नहीं, बल्कि उन दो सितारों की है जिन्हें क्रिकेट पंडितों ने हाशिए पर धकेल दिया था। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 2026 का वर्ल्ड कप उस मोड़ के रूप में याद किया जाएगा, जहाँ दो खिलाड़ियों ने अपनी चमक से पूरी दुनिया को चकाचौंध कर दिया। संजू सैमसन और ईशान किशन—ये दो नाम आज भारतीय क्रिकेट के उस अदम्य साहस के प्रतीक बन चुके हैं, जिसने बाधाओं को अवसर में बदलना सिखाया।
संजू सैमसन का जबरदस्त कमबैक: T20 World Cup 2026
संजू सैमसन का करियर हमेशा ‘प्रतिभा बनाम निरंतरता’ की बहस में उलझा रहा। लेकिन नियति ने 2026 के वर्ल्ड कप में उनके लिए कुछ और ही लिख रखा संजू की बल्लेबाजी अब केवल कलात्मक नहीं, बल्कि विनाशकारी भी है। उन्होंने साबित किया कि धैर्य का फल ‘विश्व विजय’ होता है।”था। इतिहास रचने वाली उपलब्धियां:
- विराट का रिकॉर्ड ध्वस्त: संजू ने विराट कोहली के एक सीजन में सर्वाधिक रनों (319 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 321 रन बनाए।
- फाइनल की मास्टरक्लास: न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध फाइनल में 89 रनों की पारी, जो संयम और आक्रामकता का दुर्लभ मिश्रण थी।
- सर्वोच्च सम्मान: उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया, जो उनके वर्षों के धैर्य का प्रतिफल है।
इशान किशन ने पुरे विश्व कप में अपना लोहा मनवाया
ईशान किशन की कहानी खेल के मैदान से कहीं आगे बढ़कर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल है। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से ठीक पहले एक भीषण पारिवारिक दुर्घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था, लेकिन मैदान पर उनका ‘फियरलेस’ अवतार अविश्वसनीय था। टीम को तूफानी शुरुआत देकर विपक्षी गेंदबाजों के हौसले पस्त करना |
ईशान ने दिखाया कि जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो निजी दुख आपके संकल्प के सामने छोटे पड़ जाते हैं। उनकी पारी ने भारत को एक अभेद्य स्कोर तक पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाई।
पाकिस्तान के खिलाफ one मैन आर्मी शो
पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 40 गेंदों में 77 रनों की पारी पुरे विश्व कप की सबसे बेहतरीन पारियों में एक थीं. ‘
यह जीत इसलिए विशेष है क्योंकि यह उन खिलाड़ियों की है जो टीम के मुख्य ढांचे से दूर नजर आ रहे थे। आज संजू और ईशान विश्व क्रिकेट के मानचित्र पर सबसे चमकते सितारे हैं।



