TrendingCrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStates

संदिग्ध आतंकी Ashhar Danish की स्थानीय अदालत में पेशी

पुलिस को विस्फोटक बनाने की सामग्री और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

रांची: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस (ATS) की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी  Ashhar Danish को आज रांची की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

अशहर दानिश, जो आईएसआईएस (ISIS) से संबद्ध बताया जाता है, को रांची के इस्लाम नगर स्थित तबरक लॉज से गिरफ्तार किया गया था।

 Ashhar Danish: आतंकी साजिश का खुलासा

इस अभियान के दौरान, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पूरे देश में लगभग 12 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में अशहर दानिश के पास से विस्फोटक बनाने की सामग्री, केमिकल डॉक्यूमेंट्स, नक्शे और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इन बरामदगी से एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

 

पेशी के दौरान, अदालत में कई सुरक्षा अधिकारी और विभिन्न जांच एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटरवार ब्लॉक का रहने वाला है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button