HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Sudesh Mahto: जोन्हा में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का हुआ आगाज, ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

सुदेश कुमार महतो ने कहा, गूंज के सफर में नया अध्याय जुड़ा

रांची : Sudesh Mahto: 18 दिसंबर से सिल्ली स्टेडियम, सिल्ली में शुरू होने वाले तीन दिवसीय गूंज महोत्सव से पूर्व क्षेत्रीय गूंज महोत्सव 2023 की शुरुआत आज जोन्हा के डहुआ मैदान से हुई।

इस मौके पर सिल्ली विधायक सह गूंज के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्रीय महोत्सव का उद्देश्य लोगों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचाने के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देना और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है। गूंज के सफर में यह नया अध्याय इसके मकसद को और व्यापक बनायेगा।

इस दौरान कला संस्कृति के कार्यक्रमों के साथ साथ समाज कल्याण व गरीब उथान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। झारखंड की कला संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए इस महोत्सव में एक साथ एक हजार कलाकारों ने छऊ नृत्य की अद्भुत पेशकश दी। इसके अलावा कलाकारों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Sudesh Mahto

Sudesh Mahto: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित:

अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों ग्राम प्रधान, संयोजिका, रसोइया, विद्यार्थी, पहान, सहिया, जल सहिया, किसान, महिला समिति, क्षेत्रीय कवि, लेखक और गायक को सम्मानित कर उन्हें आगे भी बेहतर काम करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया। ग्राम सांस्कृतिक दलों के बीच वाद्य यंत्र का भी वितरण किया गया।

Sudesh Mahto: निःशुल्क जांच शिविर

इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। दिव्यांगजनों के लिए रेजिस्ट्रेशन के बाद प्रमाण पत्र दिए गए। उनके बीच निःशुल्क सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर का वितरण किया गए। साथ ही निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन और पौधों का भी वितरण हुआ।

Sudesh Mahto: कल राहे में होगा आयोजन

कल राहे प्रखंड अन्तर्गत डोमनडीह मैदान में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भी क्षेत्रवासियों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। राहे के बाद शुक्रवार को सोनहातु प्रखण्ड में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव होगा।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BHAJAN LAL SHARMA होंगे राजस्थान के अगले CM, वसुंधरा राजे ने रखा नाम का प्रस्ताव

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button